Hanuman Jayanti 2026: देशभर में 2 अप्रैल यानी कल हनुमान जयंती 2026 धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर पूरे देश के मंदिरों और घरों में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है। भक्त इस दिन भगवान हनुमान की भक्ति में मन और आत्मा को शांति और ऊर्जा से भरते हैं। अगर आप भी हनुमान जयंती पर भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं हर मंदिर में गूंजने वाले टॉप-5 भजन और उनके लिरिक्स, जिन्हें आप घर पर या मंदिर में गाकर भगवान हनुमान की कृपा पा सकते हैं।
हनुमान जयंती पर गूंजेंगे ये 5 भजन
संकट हरने वाले को हनुमान
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
कीजो केसरी के लाल
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम
मेरी राम जी कह देना, "जय सिया-राम"
मेरी राम जी कह देना, "जय सिया-राम"
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना, "जय सिया-राम"
अपने राम जी से कह देना, "जय सिया-राम"
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
ना चलाओ बाण,
व्यंग के ऐ विभिषण,
ताना ना सह पाऊं,
क्यूँ तोड़ी है ये माला,
तुझे ए लंकापति बतलाऊं,
मुझमें भी है तुझमें भी है,
सब में है समझाऊँ,
ऐ लंकापति विभीषण, ले देख,
मैं तुझको आज दिखाऊं।।
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,
देख लो मेरे दिल के नगीने में।।
दुनिया चले न श्री राम के बिना
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥
सीता हरण की कहानी सुनो, ‘बनवारी’ मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥
बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
पाँव में घूंघरु बांध के नाचे
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥
जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का
लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥










