Rajma Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो स्वाद में भी जबरदस्त हो और पेट भी भर दे, तो पंजाबी राजमा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। गाढ़ी ग्रेवी, मसालों की खुशबू और राजमा का रिच स्वाद ये डिश हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बना लेती है।
खास बात यह है कि पंजाबी स्टाइल राजमा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे घर पर आसानी से बनाया भी जा सकता है। सही मसालों और कुकिंग ट्रिक के साथ तैयार किया गया राजमा इतना लाजवाब बनता है कि जो भी इसे खाएगा, आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
पंजाबी राजमा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप राजमा (रातभर भिगोया हुआ)
- 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 टमाटर (प्यूरी बना लें)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
पंजाबी राजमा बनाने का तरीका
पंजाबी स्टाइल राजमा बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए राजमा को कुकर में नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी तक उबाल लें। ध्यान रखें कि राजमा अच्छी तरह नरम हो जाए, तभी इसका स्वाद बढ़िया आता है।
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं।
Beetroot Juice: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है चुकंदर का जूस, गर्मी में पीने के मिलेंगे 6 फायदे
Paneer Bhurji: होटल जैसे स्वाद वाली पनीर भुर्जी बनाएं, टेस्टी डिश सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी
Tulsi Plant Care: अप्रैल-मई में भी नहीं मुरझाएगी गमले की तुलसी! इस तरीके से करें प्लांट की केयर
Bael Fruit Benefits: समर सीजन का रामबाण फल है बेल! 5 गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
अब टमाटर की प्यूरी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखने लगे। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भूनें।
उबले हुए राजमा को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। जरूरत अनुसार पानी डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बन जाए।
आखिर में गरम मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। आपका पंजाबी राजमा तैयार है। पंजाबी राजमा को गरम-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










