Jeera Rice Recipe: अगर आप साधारण चावल को एक खास ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो जीरा राइस एक परफेक्ट ऑप्शन है। होटल में मिलने वाला खुशबूदार और दानेदार जीरा राइस हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अब इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।
कम समय में बनने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि दाल, कढ़ी या पनीर की सब्जी के साथ इसका कॉम्बिनेशन लंच और डिनर का मजा दोगुना कर देता है। आइए जानते हैं होटल स्टाइल जीरा राइस बनाने का आसान तरीका।
जीरा राइस बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बासमती चावल
- 2 कप पानी
- 2 टेबलस्पून घी या तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 2-3 लौंग
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 2 हरी इलायची
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
जीरा राइस बनाने का तरीका
टेस्टी जीरा राइस को मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धो लें और 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे चावल पकने पर लंबे और अलग-अलग दाने बनते हैं। भिगोने के बाद चावल का पानी निकाल लें, ताकि पकाते समय चावल चिपके नहीं।
अब एक कढ़ाई या पैन में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डालें और हल्का भून लें। इसके बाद तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Muscles Health: मांसपेशियों को मजबूती देने में मददगार हैं 5 आदतें, ओवरऑल हेल्थ को मिलता है फायदा
How to make Ice-cream: गर्मी में मार्केट की आइसक्रीम को कहें बाय! घर में इस तरह कर लें इसे तैयार
Paneer Tikka: खास मौकों के लिए परफेक्ट स्टार्टर है पनीर टिक्का, इस तरह बनाकर पाएं होटल जैसा स्वाद
अब इसमें भीगे हुए चावल डालें और 1-2 मिनट तक हल्का सा चलाएं। फिर पानी और नमक डालकर मिक्स करें और ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।
जब चावल पूरी तरह पक जाए और पानी सूख जाए, तो गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए ढककर रहने दें। इससे चावल और भी फूले हुए बनेंगे। तैयार जीरा राइस को हल्के हाथ से फुलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। इसे गरमा-गरम दाल तड़का, शाही पनीर या कढ़ी के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










