haribhoomi hindi news
Lemon Storage Tips: गर्मी के दिनों में नींबू की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आप इसे हफ्तेभर तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो कुछ स्टोरेज टिप्स मददगार हो सकते हैं।

Lemon Storage Tips: गर्मी का मौसम आते ही नींबू की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। चाहे नींबू पानी हो, सलाद या फिर किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाना हो नींबू हर किचन की जरूरत बन जाता है। लेकिन कई बार ज्यादा मात्रा में नींबू खरीदने के बाद वे कुछ ही दिनों में सूखने या खराब होने लगते हैं।

अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और देसी तरीकों की मदद से आप नींबू को हफ्तों तक ताजा, रसदार और इस्तेमाल के लायक बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार स्टोरेज टिप्स के बारे में।

गर्मी में नींबू स्टोर करने के तरीके

फ्रिज में सही तरीके से रखें
नींबू को फ्रिज में स्टोर करना सबसे आसान और असरदार तरीका है। लेकिन इसे खुला रखने के बजाय एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखें। इससे नींबू की नमी बरकरार रहती है और वे जल्दी सूखते नहीं हैं।

Cholesterol Level: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से टेंशन में आ गए हैं? इन 5 नेचुरल तरीकों से घटा सकते हैं लेवल

Steamed Rice Cutlets: बच्चों को खूब पसंद आएंगे स्टीम्ड राइस कटलेट, इस तरह कर लें तैयार

Cooler Buying Tips: गर्मी के तेवर 'ठंडे' करने के लिए कूलर खरीद रहे हैं? इन बातों का रखें ख्याल

Bael Fruit Benefits: समर सीजन का रामबाण फल है बेल! 5 गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

पानी में डुबोकर रखें
एक और कारगर तरीका है नींबू को पानी से भरे बर्तन में डुबोकर फ्रिज में रखना। इससे नींबू लंबे समय तक फ्रेश और रसदार बने रहते हैं। पानी हर 2-3 दिन में बदलते रहें ताकि नींबू खराब न हों।

तेल लगाकर करें स्टोर
नींबू की सतह पर हल्का सा नारियल तेल या सरसों का तेल लगाने से उसकी नमी लॉक हो जाती है। यह तरीका नींबू को सूखने से बचाता है और उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ा देता है।

अखबार या पेपर में लपेटकर रखें
नींबू को अलग-अलग अखबार या पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से वे ज्यादा समय तक ताजा रहते हैं। इससे नमी संतुलित रहती है और नींबू जल्दी खराब नहीं होते।

फ्रीज करके रखें जूस
अगर आपके पास बहुत ज्यादा नींबू हैं, तो उनका जूस निकालकर आइस ट्रे में जमा दें। जरूरत पड़ने पर आप इन क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका लंबे समय तक नींबू का स्वाद और गुण बनाए रखता है।

क्यों जरूरी है सही स्टोरेज?

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं और उनके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। सही स्टोरेज न सिर्फ पैसे बचाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7