Cooler Buying Tips: गर्मी का मौसम आते ही हर घर में ठंडी हवा की तलाश शुरू हो जाती है। ऐसे में एयर कूलर एक किफायती और असरदार विकल्प माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग बिना सही जानकारी के कूलर खरीद लेते हैं और बाद में पछताना पड़ता है या तो कूलिंग सही नहीं मिलती या बिजली और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कूलर खरीदते समय सिर्फ कीमत देखना सबसे बड़ी गलती होती है। अगर आप कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो न सिर्फ आपका पैसा बेकार जा सकता है, बल्कि गर्मी में राहत भी नहीं मिलती। इसलिए कूलर खरीदने से पहले इन अहम टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।
कूलर खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
कमरे के हिसाब से चुनें सही कूलर
सबसे पहले अपने कमरे का साइज समझना जरूरी है। छोटे कमरे के लिए पर्सनल कूलर सही रहता है, जबकि बड़े हॉल या ओपन एरिया के लिए डेजर्ट कूलर बेहतर विकल्प होता है। गलत साइज का कूलर लेने से कूलिंग प्रभावित होती है।
एयर थ्रो और कूलिंग कैपेसिटी जांचें
कूलर का एयर थ्रो और उसकी कूलिंग कैपेसिटी बेहद अहम होती है। ज्यादा एयर थ्रो वाला कूलर बड़े एरिया में भी ठंडक पहुंचा सकता है। खरीदते समय सीएफएम (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) जरूर देखें।
Mango Falooda Ice Cream: घर पर बनाएं मैंगो फालूदा आइस्क्रीम, जो खाएगा रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा
Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीना कर सकता है कमाल! इन 5 फायदों को जानकर चौंक जाएंगे
Less Sleep Side Effects: नींद की कमी बना सकती है बीमार! शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां
Cucumber Buying: ताजा खीरा घर लाना चाहते हैं? खरीदते वक्त इन बातों का रखे ध्यान
पानी की टंकी की क्षमता
कूलर की टंकी जितनी बड़ी होगी, उतनी देर तक आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप लंबे समय तक कूलिंग चाहते हैं, तो बड़ी टंकी वाला कूलर चुनें।
बिजली की खपत पर दें ध्यान
कई बार सस्ता कूलर ज्यादा बिजली खर्च करता है, जिससे बिल बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा एनर्जी एफिशिएंट मॉडल चुनें, जिससे बिजली की बचत भी हो और कूलिंग भी अच्छी मिले।
मेंटेनेंस और सर्विस का रखें ध्यान
कूलर की सफाई और सर्विसिंग आसान होनी चाहिए। ऐसे ब्रांड का चुनाव करें, जिसकी सर्विस आपके शहर में आसानी से उपलब्ध हो। इससे लंबे समय तक कूलर सही तरीके से काम करता है।
अतिरिक्त फीचर्स भी देखें
आजकल कूलर में रिमोट कंट्रोल, आइस चैंबर, और इन्वर्टर सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये फीचर्स आपके कूलिंग अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










