Logo
Yakhni Pulao Recipe: घर पर बनाएं कश्मीरी स्टाइल वेजिटेबल यखनी पुलाव। खुशबूदार मसालों और दही से बना यह हेल्दी और टेस्टी पुलाव बच्चों और बड़ों, सभी के लिए परफेक्ट है। आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी देखें।

Yakhni Pulao Recipe: भारत अपनी रंगीन संस्कृति, अलग-अलग बोलियों और विविधतापूर्ण परंपराओं के लिए जाना जाता है। जैसे हर राज्य की अपनी भाषा और पहनावे में अनोखी पहचान होती है, वैसे ही हर जगह का अपना खास स्वाद और स्पेशल डिश होती है। उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, हर थाली में देश की समृद्धि और विविधता झलकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए आज उत्तर भारत और कश्मीर की मोस्ट पॉपुलर डिश वेजिटेबल यखनी पुलाव लेकर आए है, जिस खाकर आप बिरयानी का स्वाद भूल जाएंगे। 

यह पुलाव बाकी अन्य पुलाव से थोड़ा अलग और खास होता है। इसे दही, सौंफ और खड़ा धनिया जैसे मसाले मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अघर आप घर पर लंच या डिनर के लिए कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो य़खनी पुलाव एक बढ़िया ऑप्शन है। आइए देखें खुशबूदार मसालों से भरी, खास कश्मीरी यखनी पुलाव की रेसिपी। 

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 

  • बासमती चावल (भिगोए हुए) 
  • घी 
  • प्याज (पतले कटे हुए)
  • फूलगोभी 
  • गाजर (कटी हुई)
  •  आलू (कटा हुआ)
  •  फ्रेंच बीन्स 
  • कप मटर 
  • कप पनीर (ऑप्शनल)
  • दही 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने की रेसिपी

सामग्री – यखनी (स्टॉक) के लिए:

  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • लौंग – 4–5
  • हरी इलायची – 3–4
  • दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
  • साबुत धनिया – ¼ कप
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – कुछ पत्तियाँ
  • प्याज – 1

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और इसमें लौंग, हरी इलायची, दालचीनी, साबुत धनिया, सौंफ, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया और प्याज डालकर लगभग 10 मिनट तक उबालें। इससे खुशबूदार यखनी तैयार हो जाएगी। तैयार स्टॉक को छानकर अलग रख दें।

अब सारी सब्जियां धोकर काट लें। यदि आप पनीर डालना चाहते हैं तो उसे हल्का सा फ्राई कर लें। एक कढ़ाही या भारी तले वाले बर्तन में घी गरम करें और उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर भूनें।
अब सभी कटे हुए सब्जियां डालकर 5 मिनट तक हल्का भून लें। गैस धीमी कर दें और धीरे-धीरे दही डालते हुए चलाएं ताकि दही फटे नहीं। इसमें भीगे हुए बासमती चावल डालें और तैयार यखनी स्टॉक मिलाकर अच्छी तरह चलाएं। बर्तन को ढककर कम आंच पर 20–25 मिनट तक दम में पकने दें, जब तक चावल पूरी तरह से पक न जाए और पानी सूख न जाए।

टिप्स:

  1. अच्छे क्वालिटी के बासमती चावल इस्तेमाल करें और पकाने से पहले कम से कम 20 मिनट भिगोएँ।
  2. सौंफ और साबुत धनिया पुलाव का खास स्वाद बढ़ाते हैं, इन्हें जरूर डालें।
  3. तैयार वेजिटेबल यखनी पुलाव को गरमा-गरम रायता और सलाद के साथ परोसें।

 

 

7