Logo
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना को अपार सफलता मिली। उनके रहमान डकैत के किरदार ने दिल जीत लिया, जिसके बाद अब वह ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य बनकर सबको हैरान करने वाले हैं। फिल्म के सेट से उनकी झलक सामने आई है।

Akshaye Khanna as Shukracharya: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'धुरंधर' में उनके किरदार को मिली तारीफ के बाद अब उनका अगला प्रोजेक्ट भी चर्चा में आ गया है। उनके जन्मदिन (28 मार्च) के मौके पर फैंस को एक खास सरप्राइज मिला, जब उनकी आने वाली फिल्म 'महाकाली' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया।

‘शुक्राचार्य’ के रूप में दिखे अक्षय खन्ना

फिल्म महाकाली में अक्षय खन्ना पौराणिक किरदार ‘शुक्राचार्य’ निभाते नजर आएंगे। यह किरदार हिंदू पौराणिक कथाओं में अपनी बुद्धिमत्ता और प्रभाव के लिए जाना जाता है। सामने आए इस लुक में अक्षय का अंदाज बेहद गंभीर और प्रभावशाली नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

निर्देशक ने खास अंदाज में दी बधाई

फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का लुक शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि अक्षय ऐसे कलाकार हैं, जो बिना शोर किए अपनी प्रतिभा से हर बार अलग पहचान बना लेते हैं।

प्रशांत ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि फिल्म को लेकर जल्द ही और बड़े अपडेट सामने आएंगे।

Akshaye Khanna as Shukracharya
Akshaye Khanna as Shukracharya

तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगे अक्षय

फिल्म महाकाली अक्षय खन्ना के करियर के लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इसी फिल्म के जरिए वह पहली बार तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लूरू कर रही हैं और यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले हनु-मान जैसी सफल फिल्म शामिल हो चुकी है।

अक्ष्य खन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट्स

‘महाकाली’ के अलावा अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म इक्का में भी नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी अहम भूमिका में होंगे।

इसके अलावा फिल्म में दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजिदा शेख भी नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो सकती है।
 

7