haribhoomi hindi news
Potato Spring Roll: नाश्ते और स्नैक के तौर पर पोटैटो स्प्रिंग रोल को काफी पसंद किया जाता है। इन्हें मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है।

Potato Spring Roll: शाम की हल्की भूख हो या मेहमानों के लिए कुछ खास स्नैक तैयार करना हो, पोटैटो स्प्रिंग रोल एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की फिलिंग यह स्नैक हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है।

अच्छी बात ये है कि अब आपको इस स्वाद के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स और साधारण सामग्री की मदद से आप घर पर ही होटल जैसे पोटैटो स्प्रिंग रोल तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री

  • 4 उबले हुए आलू
  • 1 कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 पैकेट स्प्रिंग रोल शीट
  • 2 चम्मच मैदा (घोल बनाने के लिए)
  • तेल (तलने के लिए)

पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका

पोटैटो स्प्रिंग रोल बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। अब इसमें पत्तागोभी और गाजर डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके इसमें डालें। नमक, काली मिर्च और सोया सॉस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। 2-3 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

Cholesterol Level: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से टेंशन में आ गए हैं? इन 5 नेचुरल तरीकों से घटा सकते हैं लेवल

Steamed Rice Cutlets: बच्चों को खूब पसंद आएंगे स्टीम्ड राइस कटलेट, इस तरह कर लें तैयार

Cooler Buying Tips: गर्मी के तेवर 'ठंडे' करने के लिए कूलर खरीद रहे हैं? इन बातों का रखें ख्याल

Bael Fruit Benefits: समर सीजन का रामबाण फल है बेल! 5 गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

अब स्प्रिंग रोल शीट लें और उसमें तैयार स्टफिंग को एक तरफ रखें। किनारों पर मैदा का घोल लगाएं और इसे सावधानी से रोल करते हुए बंद कर दें। ध्यान रखें कि रोल अच्छी तरह सील हो ताकि तलते समय खुले नहीं।

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तैयार रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गरम न हो, वरना रोल बाहर से जल सकते हैं और अंदर से ठीक से पक नहीं पाएंगे।

गरमा-गरम पोटैटो स्प्रिंग रोल को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। यह स्नैक चाय के साथ और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। पोटैटो स्प्रिंग रोल न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7