मिनटों में बनाएं रेस्तरां जैसे चाइनीज फ्राइड राइसः रेसिपी
राइस में भी चाइनीज तड़का लगने लगा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 July 2017 10:14 AM GMT
आप घर में साधारण पुलाव बनाते ही हैं, जैसे जीरा राइस, नमकीन चावल, मिक्स पुलाव आदि।
चाइनीज फूड की बात करें तो आजकल सबको पसंद आता है। राइस में भी चाइनीज तड़का लगने लगा है।
आज हम आपको चाइनीज फ्राइड राइस बनाना सिखा रहे हैं।
घर पर बनाए इस रेसिपी के साथ फ्राइड राइस...
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं इस रेसिपी के साथ चटपटे सिंधी पुलाव
सामग्री-
- 2 कप पके चावल
- 1/2 कप बारीक कटा पत्ता गोभी
- 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटी गाजर
- 1 कप बारीक कटा हरा प्याज
- तेल
- 1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1/2 छोटा चम्मच वेनेगर
- 1 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1/2 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
इसे भी पढ़ें- इस रेसिपी के साथ 10 मिनट में बनाएं वेज नूडल्स
विधि-
- गर्म तेल में सभी सब्जियां, अजीनोमोटो और नमक डालकर तेज आंच पर पकाएं।
- जब हल्की-सी गल जाएं तो चावल, सोया सॉस, चिली सॉस और वेनेगर डालकर चलाएं।
- दो-तीन मिनट चलाकर गैस बंद कर दें।
- गरमा-गरम सजाकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story