Weight Loss: बिना जिम जाए भी हो सकते हैं पतले? इन 5 घरेलू उपायों से मिल सकती है मदद

weight loss home remedies
X

वजन घटाने के घरेलू उपाय।

Weight Loss: बढ़ा हुआ वजन किसी को भी चिंता में डाल सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय वैट लॉस में मददगार हो सकते हैं।

Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय या बजट नहीं होता। लेकिन बढ़ता वजन और मोटापा कई बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि क्या बिना जिम जाए भी वजन कम किया जा सकता है?

अच्छी खबर ये है कि हां, अगर रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव कर लिए जाएं, तो घर बैठे भी फिट और स्लिम बना जा सकता है। कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं, जिन्हें अपनाकर लोग नेचुरली वजन घटाने में सफल हो रहे हैं।

वजन घटाने में मददगार घरेलू उपाय

गुनगुना पानी और नींबू का कमाल: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह शरीर में जमा फैट को धीरे-धीरे बर्न करने में मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन C पाचन को बेहतर बनाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है।

अजवाइन बने वजन घटाने की साथी: अजवाइन सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि वजन कम करने के लिए भी जानी जाती है। रात को एक चम्मच अजवाइन पानी में भिगो दें और सुबह छानकर उसका पानी पिएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है और गैस व अपच की समस्या भी दूर होती है।

घर के काम भी हैं एक्सरसाइज: अगर आप जिम नहीं जाते, तो घर के कामों को हल्के में न लें। झाड़ू-पोंछा, सीढ़ियां चढ़ना, कपड़े धोना जैसे काम भी कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। रोजाना एक्टिव रहने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है।

खाने की प्लेट में रखें संतुलन: वजन घटाने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं, बल्कि सही खाना जरूरी है। तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाएं और अपनी प्लेट में हरी सब्जियां, दाल, सलाद और फल शामिल करें। समय पर खाना खाने और ओवरईटिंग से बचने से वजन कंट्रोल में रहता है।

भरपूर नींद और स्ट्रेस कंट्रोल: कम नींद और ज्यादा तनाव भी वजन बढ़ने की बड़ी वजह है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से हार्मोन बैलेंस रहता है, जिससे फैट स्टोरेज कम होता है। साथ ही मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की आदत तनाव घटाने में मदद करती है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story