Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लंच में बनाकर खाएं वेज पुलाव, यह है रेसिपी

अक्सर लोग वेज पुलाव खाने के लिए बाहर जाते हैं। वहीं महिलाएं इसे घर पर बनाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर वेज पुलाव बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से वेज पुलाव बना सकती हैं।

लंच में बनाकर खाएं वेज पुलाव, यह है रेसिपी
X

पुलाव खाने का हर कोई शैकीन होता है। वहीं अक्सर लोग इसे खाने के लिए बाहर जाते हैं। वहीं महिलाएं इसे घर पर बनाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर वेज पुलाव बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से वेज पुलाव बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं वेज पुलाव बनाने की रेसिपी।

सामग्री

चावल - 1 कप

प्याज - 1 कप

शिमला मिर्च - 1/2 कप

टमाटर - 1 कप

गाजर - 1/2 कप

स्वीट कॉर्न - 1/2 कप

फूलगोभी - 1/2 कप

आलू - 1 कप

मटर - 1 कप

राई - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

गरम मसाला - 1चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

हरा धनिया - 2 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: सर्दियों में पिएं मसाला चाय, जानें इसे बनाने का तरीका

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर कूकर में तेल गरम करके उसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं।

- इसके बाद फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

- फिर सभी सब्जियां डालकर 2 से 4 मिनट तक पका लें।

- जब सब्जियां नरम हो जाएं तब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें।

- अब चावल डालकर 2 मिनट तक पका लें।

- फिर पानी और गरम मसाला डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं।

- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।

- आपका मिक्स वेज पुलाव तैयार है।

और पढ़ें
Next Story