Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Beauty Tips: आंखों पर काले घेरों से हैं परेशान, ये पैक मिनटों में करेगा समस्या का समाधान

Beauty Tips: ज्यादातर लड़कियों में डार्क सर्कल्स की समस्या देखने को मिलती है। जिसके लिए लड़कियां मार्केट से महंगे महंगे प्रोडेक्ट खरीदती हुई नजर आती हैं। लेकिन उसका भी कोई खास रिजल्ट नहीं आता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Health Care Tips : काले घेरों से हैं परेशान तो आज ही खाना शुरू कर दें ये चीजें
X

Health Care Tips : काले घेरों से हैं परेशान तो आज ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

Beauty Tips: अक्सर लड़कियां अपने आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) को लेकर काफी परेशान रहती हैं। जो उनकी सुंदरता को बिगाड़ता है। ज्यादातर लड़कियों में डार्क सर्कल्स की समस्या देखने को मिलती है। जिसके लिए लड़कियां मार्केट से महंगे महंगे प्रोडेक्ट खरीदती हुई नजर आती हैं। लेकिन उसका भी कोई खास रिजल्ट नहीं आता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से बहुत जल्द छुटकारा पा सकती हैं। इसके साथ ही हम आपको इस पैक को बनाने का तरीका भी बताएंगे।

पैक बनाने की सामग्री

• आलमंड ऑयल- 7-8 बूंदें

• शहद- 1 बड़ा चम्मच

• गुलाब जल

पैक बनाने की विधि

• एक कटोरी में आलमंड ऑयल और शहद को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनाएं।

• इसको लगाने से पहले गुलाब जल से अपना चेहरा साफ करें।

• तैयार पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं।

• अगर आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते है।

• इसके बाद इसे 30-40 मिनट तक छोड़ दें।

• इसके बाद आप अपना चेहरा पानी से धो लें।

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इसे 1 महीने तक रोजाना चेहरे पर लगाएं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story