वैज्ञानिकों ने किया दावा, अंडो को फ्रिज में रखना नहीं है सुरक्षित
फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना अपेक्षाकृत थोड़ा मुश्किल होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 23 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. इससे पहले की नई मान्यताओं के बारे में जानें एक बात स्पष्ट कर देना जरूरी है कि फ्रिज में रखे अंडे, बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्यादा वक्त तक ताजा बने रहते हैं और ताजा होने के कारण इनका स्वाद भी बना रहता है। बावजूद इसके वैज्ञानिकों ने अपने तर्कों से सालों से चले आ रहे इस चलन को गलत बताया है।
इसे भी पढ़ें- देसी खाने के बारे में 10 बातें, यकीन नहीं कर पाएंगे आप
1. तापमान
अगर आपको अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए करना है तो बेहतर होगा कि उसे फ्रिज में न रखें। फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना अपेक्षाकृत थोड़ा मुश्किल होता है। जिससे रंग और स्वाद दोनों में फर्क आ जाता है।
2. टूटने का डर
अगर आपने ध्यान दिया हो तो खरीदकर लाने के बाद आप अगर तुरंत ही अंडों को उबलने के लिए रखते हैं तो वह फूटते नहीं हैं लेकिन फ्रिज में रखे अंडे को उबालने में उसके फूटने का डर हमेशा ज्यादा होता है।
3. बैक्टीरिया का खतरा
अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य ताप पर रखने पर कंडेनसेशन होने की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ सकती है और उसके भीतर प्रवेश करने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी ख़बर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story