सावधान! अगर आप आंवला के फायदों से वाकिफ हैं तो जान लीजिए होने वाले नुकसान के बारे में..
आंवला को विटामिन सी का खजाना कहा जाता है। इसके आंवला में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन बी12, प्रोटीन, जिंक और फाइबर पाया जाते है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2018 9:10 PM GMT
आपने अक्सर एक कहावत जरूर सुनी होगी 'एक अनार सौ बीमार' वाली। जी हां, ये लाइन्स सौ फीसदी आंवले पर फिट बैठती हैं। क्योंकि आंवला अकेला ऐसा फल है जो अपने औषधिय गुणों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
आपको बता दें कि आंवला को विटामिन सी का खजाना कहा जाता है। इसके आंवला में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन बी12, प्रोटीन, जिंक और फाइबर पाया जाते है।
लेकिन जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही आंवले के कुछ नुकसान भी हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि आंवला के फायदे और नुकसान के बारे में। जिससे आप आंवला का सीमित मात्रा में सेवन कर सेहत पर पड़ने वाले नाकरात्मक असर से बच सकते हैं।
1. आंवला के फायदे और नुकसान - आंवला के जूस को अदरक के रस के साथ लेने से थॉयराइड और गले से जुड़ी अन्य बीमारियों में लाभ मिलता है। लेकिन अपनी ठंडी तासीर होने की वजह से सर्दी और खांसी में इसका सेवन करना गंभीर परेशानी दे सकता है।
2. आंवला के फायदे और नुकसान - जहां आंवला आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है। तो वहीं आंवले के चूर्ण का ठंडे पानी के साथ किया गया सेवन आपको कब्ज की शिकायत कर सकता है।
3. आंवला के फायदे और नुकसान - आवंला आपके रक्त को शुद्ध करता है। लेकिन हाई बी पी के मरीजों को आंवले का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
4. आंवला के फायदे और नुकसान - आंवला के सेवन से त्वचा पर निखार आता और कई रोगों से त्वचा को बचाता है। तो, वहीं इसका ज्यादा प्रयोग करने पर त्वचा धीरे-धीरे अपनी नमी खोने लगती है।
5. आंवले के फायदे और नुकसान - आंवला का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। लेकिन इसका लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर में पथरी की संभावना बढ़ जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story