गुनगुना पानी पीएं रोज, होंगे ये 7 फायदे
इससे कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रोजाना शरीर के लिए 10 से 12 गिलास ठंडे पानी पीना जरूरी होता है। इससे कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। शरीर से विषैले पदार्थ निकल जाते हैं। ठंडे पानी की जगह अगर गुन-गुने पानी की बात करें तो बॉडी के लिए इसके बहुत फायदे हैं। आइए आपको बताते हैं गुन-गुने पानी पीने के लाभ...
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में इन खानों को दें तरजीह
1. सुबह उठकर खाली पेट गुन-गुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती हैा बॉडी से विषैले पदार्थ निकल जाते हैं।
2. गर्म पानी पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। इससे गले में इन्फेक्शन में आराम मिलता है।
3. रेग्युलर गर्म पानी पीने से गैस की समस्या से निजात मिलती है। शरीर में गर्म पानी से इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ता है।
4. जहां ठंडा पानी हेल्थ के लिए आवश्यक है वहीं गर्म पानी सेहत के लिए एक तरह से दवाई का काम करता है। त्वचा को निखारने का काम और बीमारियों को दूर करता है।
5. गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने के साथ-साथ आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
6. गुर्दे की सेहतमंद बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम सुबह-शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए। और हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- स्मार्टफोन और लैपटॉप : 'सेहत के लिए ये तो हानिकारक हैं'
7. गर्म पानी से स्किन हेल्दी और ग्लो करती है। इससे पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की समस्या दूर रहती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story