Kingdom: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' बैन करने की मांग, जानिए क्या है विवाद

विजय देवरकोंडा की किंगडम बैन करने की मांग, जानिए क्या है विवाद
X

‘किंगडम’ को लेकर विवाद, जानें वजह

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए लोग थिएटरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। जानिए क्या है वजह।

Kingdom Movie: विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'किंगडम' विवादों में घिर गई है। फिल्म में श्रीलंकाई तमिलों और एलटीटीई (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) को गलत तरीके से पेश करने को लेकर तमिलनाडु में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

प्रो-तमिल राजनीतिक दल नाम तमिझर कच्ची (NTK) के कार्यकर्ताओं ने मदुरै, त्रिची और रामनाथपुरम जैसे शहरों में सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करते हुए फिल्म के पोस्टर फाड़े और इसकी रिलीज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर पोस्टर फाड़ते हुए उनके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
एनटीके के राज्य प्रचार सचिव सरवनन ने कहा 'फिल्म में एलटीटीई और ईलम तमिलों को नीचा दिखाया गया है। जिन्होंने 30 साल तक संघर्ष किया, जान गंवाई, उन्हें पहाड़ों में रहने वाले गुलामों की तरह दिखाया गया है। यह इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज भी कई लोगों को न्याय नहीं मिला है और वे लापता हैं।'

भगवान मुरुगन के नाम पर भी आपत्ति
प्रदर्शनकारियों को इस बात पर भी आपत्ति है कि फिल्म में वेंकटेश द्वारा निभाया गया खलनायक किरदार 'मुरुगन' का नाम तमिल देवता भगवान मुरुगन के नाम पर रखा गया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, और उन्होंने फिल्म को तमिल विरोधी बताया है।

थिएटर मालिकों से मुलाकात, हाईकोर्ट में याचिका
प्रदर्शनकारियों ने कुछ सिनेमाघरों के प्रबंधन से मुलाकात कर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की मांग की। थिएटर मालिकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

क्या है ‘किंगडम’ की कहानी?

किंगडम एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो एक कांस्टेबल से जासूस बने सुरी (विजय देवरकोंडा) और उसके लंबे समय से बिछड़े भाई सिवा (सत्यदेव) की कहानी बताती है। यह फिल्म ब्रिटिश अत्याचार से बचने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से एक जनजाति के श्रीलंका के द्वीप 'दिवी' में पलायन की कहानी दिखाती है।

इस द्वीप पर उन्हें एक स्थानीय कार्टेल द्वारा शोषण का सामना करना पड़ता है, जिसकी अगुवाई खलनायक ओडियप्पन (बाबुराज) और उसका बेटा मुरुगन (वेंकटेश) करते हैं। फिल्म को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था और अब तक यह ₹82 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। इसे सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और हिंदी में भी डब किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story