Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

क्या रणबीर की लाइफ से आलिया का पत्ता होगा साफ! इस अभिनेत्री की होगी एंट्री

आज कल अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ रखा है। कहा ये जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

क्या रणबीर की लाइफ से आलिया का पत्ता होगा साफ! इस अभिनेत्री की होगी एंट्री
X

आज कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ रखा है। कहा ये जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।

इसे भी पढ़ेः आलिया जल्द बनेंगी कपूर खानदान की बहू, सोनी राजदान ने बेटी की पसंद को दिया ग्रीन सिग्नल

अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में दोनों एक साथ पहुंचे थे। साथ ही दोनों की फिल्म 'ब्रहमास्त्र' आ रही है। लेकिन खबरें ये भी आ रही हैं कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां को रणबीर कपूर बेहद पसंद है।

वह रणबीर को ही अपना दामाद बनाना चाहती हैं। यह सब बातें सोनाक्षी की मां ने एक टीवी शो में कहीं थी। सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी के लिए रणबीर जैसे स्मार्ट, हैंडसम और गुड लुकिंग दामाद की तलाश है।

इसे भी पढ़ेः रणबीर से पहले आलिया का इन चार लोगों के साथ रहा संबंध, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। सोनाक्षी अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपॉजिट दबंग सलमान खान थे।

इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड को उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। जैसे 'फोर्ट 2', 'दबंग 2', 'राउडी राठौड़', 'अकीरा' आदि। इन सभी फिल्मों को लोगों ने काफी सराहा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story