'एक्ट्रेस टाइम पर पहुंची थीं': माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो पर उठे विवाद पर ऑर्गेनाइजर्स ने दी सफाई

माधुरी दीक्षित के टोरंटो इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने विवाद पर सफाई दी।
X

माधुरी दीक्षित के टोरंटो इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने विवाद पर सफाई दी। (Photo- Instagram)

माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो को लेकर मचे विवाद पर अब आयोजकों ने सफाई दी है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस समय पर पहुंची थीं और कार्यक्रम को गलत तरीके से 'कॉन्सर्ट' बताया गया। एक्ट्रेस पर इवेंट में देरी से आने का आरोप लगा है।

Madhuri Dixit: हाल ही में माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। कई दर्शकों ने दावा किया कि एक्ट्रेस शो में करीब तीन घंटे देरी से पहुंचीं और कार्यक्रम वैसा नहीं था जैसा बताया गया था। अब इवेंट आयोजकों ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है।

आयोजकों का बयान

नेशनल प्रमोटर अतीक शेख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि माधुरी दीक्षित समय पर पहुंची थीं और किसी भी प्रकार की देरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह इवेंट कोई 'कॉन्सर्ट' नहीं था, बल्कि एक फैन मीट एंड ग्रीट था, जिसमें बातचीत का सेशन शामिल था।

अतीक शेख ने बताया- “माधुरी जी हमेशा पेशेवर और समय की पाबंद रही हैं। वह रात 9:30 बजे वेन्यू पर पहुंचीं और 9:45 से 10:00 बजे के बीच मंच पर आईं, जैसा पहले से तय था।”

उन्होंने आगे बताया कि शाम 7:30 बजे से 9:00 बजे तक इंडियन आइडल के कलाकार शिवांगी शर्मा और तनमय चतुर्वेदी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा, माधुरी ने शाम 5:30 बजे फैंस के साथ एक मीट एंड ग्रीट सेशन में भी हिस्सा लिया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से कोई देरी नहीं हुई, बल्कि स्थानीय प्रमोटर की गलत जानकारी के कारण भ्रम की स्थिति बनी।

माधुरी के लेट पहुंचने पर उठा विवाद

यह इवेंट 2 नवंबर को टोरंटो के ग्रेट कैनेडियन कैसीनो रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया था। इसका नाम था 'दिल से.. माधुरी'। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया था कि यह डांस कंसर्ट होगा, जबकि यह दरअसल एक बातचीत और इंटरएक्शन सेशन निकला।

विवाद के बाद भी माधुरी दीक्षित ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टोरंटो के फैंस को “लवली मीट एंड ग्रीट” के लिए धन्यवाद दिया और अपने आगामी अमेरिका टूर की नई तारीखें साझा कीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित जल्द ही फिल्म ‘मा बहन’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगी। वह पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ नजर आई थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story