Katha Vachak: देश के मशहूर कथावाचकों की पत्नियां क्या करती हैं? तस्वीरों में देखें एक झलक

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा (Image: File Photo)
धार्मिक अनुष्ठानों मेंभारत में कथा परम्परा केवल आध्यात्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में आशा, संस्कार और सकारात्मकता की किरण पहुंचती हैं। जब कोई कथावाचक मंच पर बैठकर कथा सुनाता है, तो श्रोता भावुक हो उठते हैं। लेकिन खास बात यह है कि, मंच की चकाचौंध के पीछे उनकी व्यक्तिगत दुनिया भी उतनी ही रोचक होती है।
दरअसल, प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के विवाह के बाद लोगों में यह उत्सुकता बढ़ गई है कि देश के अन्य प्रमुख कथावाचकों का वैवाहिक जीवन कैसा है और उनकी धर्मपत्नी कौन हैं। इसी उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक विशेष जानकारी, जहां आप देखेंगे देश के नामचीन कथावाचकों और उनकी धर्मपत्नी की एक झलक।
प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की हाल ही जयपुर में शादी संपन्न हुई है। इस मौके पर देश के कई नामचीन कथावाचक भी पत्नियों के साथ शामिल हुए।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज की पत्नी का नाम अन्दामता देवी है। उनकी पत्नी अक्सर आध्यात्मिक कार्यों में सहयोग करती हैं। इतना ही नहीं अन्दामता देवी सामाजिक संदेश और प्रेरक विचार साझा करने के लिए जानी जाती हैं। दोनों के चार बच्चे भी हैं।
कथावाचक पुंडरीक महाराज

पुंडरीक महाराज अपने प्रेरक और आध्यात्मिक संदेशों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी पत्नी रेणुका गोस्वामी भी उनके कार्यों में सहयोग देती हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं और ये हमेशा सरल, सौम्य और धार्मिक जीवनशैली का दर्शन करवाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके परिवार की झलकियां लोगों को हमेशा आकर्षित करती हैं।
कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी

कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी अपने भावपूर्ण भजन और कथा शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी पत्नी वृंदा गोस्वामी अपनी सौम्यता और सरल व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिकता से भरे दाम्पत्य जीवन की कहानी बयां करती हैं।
पंडित प्रदीप मिश्रा

कथावाचकपंडित प्रदीप मिश्रा अपने विवादित बयानों के कारण कई बार चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन उनका परिवार बिल्कुल शांत, सरल और संस्कारी है। उनकी पत्नी प्रतिमा मिश्रा दो बच्चों की मां हैं और परिवार को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा जी के नाम से मशहूर) शिव महापुराण कथा के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उनकी धर्मपत्नी जब भी उनके साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान या कथा में दिखाई देती हैं, तो वे पूरे संकोच और मर्यादा के साथ घूंघट में ही रहती हैं।
कथावाचिका देवी चित्रलेखा

युवा कथावाचिका देवी चित्रलेखा न केवल अपनी मधुर वाणी, बल्कि अपने संस्कारी व्यक्तित्व के लिए भी प्रसिद्ध हैं। साल 2017 में उनकी शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी माधव तिवारी से हुई थी। दोनों का सादा और आध्यात्मिक जीवन उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बनाता है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की पत्नी का नाम आरती तिवारी हैं। वे अक्सर महाराज के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में नजर आती हैं। खास बात यह है कि, वे एक भजन गायका भी हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं।
