Logo
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्टर टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं, और इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल नजर आ रही है।

Spider-Man: Brand New Day Trailer: मार्वल फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आ रहे हैं। जेंडेया के साथ उनकी केमेस्ट्री ने एक बार लाइमलाइट लूट ली, और इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल दिखाई दे रही है।

ट्रेलर में दिखा नया और इंटेंस अंदाज

ट्रेलर की शुरुआत ही एक रहस्यमयी डायलॉग से होती है, जहां पीटर पार्कर कहता है कि कुछ बुरा होने वाला था और उसे रोकने के लिए सभी को उसे भूलना पड़ा। यह कहानी Spider-Man: No Way Home की घटनाओं के चार साल बाद की है, जब 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के स्पेल के कारण दुनिया पीटर को भूल चुकी थी। अब पीटर एक बार फिर न्यूयॉर्क में लौटकर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोग इसे अब तक का सबसे बेहतरीन स्पाइडर-मैन चैप्टर बता रहे हैं।

पुराने किरदारों की वापसी, नए विलेन की एंट्री

फिल्म में जेंडेया (एमजे) की वापसी भी दिखाई गई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा मार्क रफैलो एक बार फिर ब्रूस बैनर के रोल में नजर आएंगे।

वहीं, फिल्म में कई नए और खतरनाक विलेन भी देखने को मिलेंगे, जिनमें स्कॉर्पियन, टॉम्बस्टोन और बूमरैंग जैसे किरदार शामिल हैं। मिकेले मांडो भी स्कॉर्पियन के रूप में वापसी कर रहे हैं।

कब होगी रिलीज?

फिल्म 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

7