Logo
रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज से पहले ही विवाद में आ गई है। साउथ इंडिया के कई सिनेमाघरों में तमिल और तेलुगु शो अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे दर्शकों में नाराज़गी बढ़ गई है।

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है , वहीं रिलीज से पहले ही इसे बड़ा झटका लगा है। देश के कुछ हिस्सों में फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू हो चुके हैं, लेकिन दक्षिण भारत के कई इलाकों में दर्शकों को निराशा हाथ लगी है।

साउथ में अचानक रद्द हुए शो
तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में कई सिनेमाघरों ने आखिरी समय पर फिल्म के नॉन-हिंदी शो रद्द कर दिए। इससे उन दर्शकों को झटका लगा है, जिन्होंने खास तौर पर तमिल और तेलुगु डब वर्जन के लिए टिकट बुक किए थे।

क्या है वजह?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े शहरों की मल्टीप्लेक्स चेन ने शो रद्द होने की वजह “कंटेंट की अनुपलब्धता” बताई है। यानी फिल्म का डब वर्जन समय पर सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाया। मामले पर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि फिल्म के शो रद्द होने के पीछे तकनीकी कारण हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म का जो डिजिटल कंटेंट सिनेमाघरों तक पहुंचाया जाता है, उसमें विज़ुअल्स और साउंड डिजाइन शामिल होते हैं। फिलहाल यह कंटेंट केवल हिंदी वर्जन के लिए तैयार है, जबकि तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं के डब वर्जन अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए हैं।

डब वर्जन क्यों नहीं हो पाए तैयार?
रमेश बाला के मुताबिक, आखिरी समय में साउंड या एडिटिंग से जुड़ी कुछ तकनीकी सुधार की जरूरत पड़ सकती है, जिसकी वजह से डब वर्जन में देरी हो रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी सिर्फ हिंदी वर्जन ही उपलब्ध है और वह भी बिना सबटाइटल्स के डिजिटल कंटेंट प्रोवाइडर को भेजा गया है। इसी कारण फिलहाल हिंदी में ही प्रीव्यू शो चलाए जा रहे हैं, जबकि साउथ के शो रोक दिए गए हैं।

दर्शकों में नाराज़गी
अचानक शो कैंसिल होने से फैंस में कन्फ्यूजन और नाराज़गी दोनों देखने को मिल रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी टिकट कैंसिल होने की शिकायत भी की है।

हिंदी वर्जन में जारी हैं प्रीव्यू
हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में फिल्म के हिंदी वर्जन के पेड प्रीव्यू जारी हैं, लेकिन साउथ मार्केट में आई इस रुकावट ने फिल्म की ओपनिंग पर असर डालने की आशंका बढ़ा दी है।

क्या होगा आगे?
फिल्म Dhurandhar: The Revenge की रिलीज से पहले ही आई यह तकनीकी समस्या मेकर्स के लिए चुनौती बन गई है। अब सबकी नजर इस पर है कि डब वर्जन कब तक उपलब्ध हो पाते हैं और क्या फिल्म अपनी ओपनिंग पर असर से बच पाएगी।

7