'ही-मैन' की विरासत: ₹335 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र; 100 एकड़ का फार्महाउस, लग्जरी कारें और बहुत कुछ

सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया, एक नजर उनकी कुल नेट वर्थ पर
X

सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया।

लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे 335 करोड़ रुपए की विरासत छोड़ गए। फिल्मों के अलावा, उनके पास लोनावला में 100 एकड़ का फार्महाउस, लग्जरी कारें और रेस्टोरेंट भी थे। एक नजर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल पर।

Dharmendra Net worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 6 दशकों तक उनके फिल्मी करियर ने दर्शकों को जो अनुभव दिया वो आज भी लोगों के दिलों में बसता है। ही-मैन नाम से मशहूर धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं थे, बल्कि उनकी पहचान एक सफल बिजनेसमैन और निवेशक के रूप में भी थी। 'फूल और पत्थर', 'मेरा गांव मेरा देश', 'शोले', 'जॉनी गद्दार' जैसी सदाबहार फिल्मों से लेकर उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस तक, धर्मेंद्र का करियर छह से अधिक दशकों तक चमकता रहा।

लेकिन रूपहले पर्दे का उनका सफर उनकी असल विरासत का सिर्फ एक हिस्सा था। धर्मेंद्र ने बिजनेस के क्षेत्र में भी खुद को बेहद समझदार साबित किया। उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग ₹335 करोड़ लगाया जाता है, जो फिल्मों की सफलता और समझदारी से किए गए निवेश का नतीजा है।


खान-पान के कारोबार में भी जमाया दबदबा

बॉलीवुड में अपनमी पहचान बनाने के अलावा धर्मेंद्र ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का रुख किया। 2015 में उन्होंने दिल्ली में ‘गरम धरम ढाबा’ नाम से अपना पहला रेस्टोरेंट शुरू किया। 2022 में करनाल हाईवे पर ‘ही-मैन’ रेस्टोरेंट लॉन्च किया।

लोनावाला का 100 एकड़ में फैला फार्महाउस

धर्मेंद्र का लोनावाला स्थित 100 एकड़ का फार्महाउस उनकी सबसे कीमती संपत्तियों में से एक था। भले ही वे अधिकतर समय मुंबई में रहते थे, लेकिन मन को सुकून देने के लिए वे अक्सर इस शांत स्थान पर चले जाते थे।

इस प्रपॉर्टी में सभी मॉडर्न सुविधाएं थीं। बाहर का बड़ा हीटेड स्विमिंग पूल उनकी खास पसंद था। वे यहां अक्वा थेरेपी भी करते थे।


धर्मेंद्र के पास थे कृषि जमीनें भी थीं

  • महाराष्ट्र में धर्मेंद्र की संपत्तियों की कीमत ₹17 करोड़ से अधिक थी।
  • उनके पास ₹88 लाख मूल्य की कृषि भूमि भी थी। जबकि गैर-कृषि प्लॉट्स की कीमत ₹52 लाख आंकी गई है।
  • धर्मेंद्र अपनी हॉस्पिटैलिटी चेन को और विस्तार देना चाहते थे। इसके लिए वे फार्महाउस के पास 12 एकड़ जमीन पर 30 कॉटेज वाले रिसॉर्ट की योजना बना रहे थे। यह प्रोजेक्ट एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाना था।

लग्जरी कारों का शौक

धर्मेंद्र की कारों के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं थी। उनकी कार कलेक्शन में- पुरानी विंटेज फिएट कार है। ये कार उनके सफल फिल्मी करियर से शुरुआत के समय से थी। इसके अलावा रेंज रोवर इवोक (कीमत लगभग ₹85.74 लाख), मर्सिडीज-बेंज SL500 (कीमत लगभग ₹98.11 लाख) शामिल हैं।


खुद के प्रोडक्शन हाउस विजयता फिल्म्स से बेटों को किया लॉन्च

1983 में धर्मेंद्र ने विजयता फिल्म्स की स्थापना की। यही बैनर था जिसने सनी देओल को 1983 में फिल्म बेताब और बॉबी देओल को 1995 में बरसात से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया। इसी प्रोडक्शन हाउस के तहत धर्मेंद्र के नाती करण देओल को 2019 में पल पल दिल के पास से लॉन्च किया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story