कोरोना वायरस की चपेट में आए रणवीर शौरी, खुद को किया क्वारंटीन
Ranvir Shorey: कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी रणवीर शौरी ने खुद सोशल मीडिया पर दी। रणवीर ने ट्वीट कर बताया कि वो 'कोविड 19' पॉजिटिव है।

देश कोरोना वायरस पर धीरे-धीरे काबू पा रहा है, लेकिन अभी तक इसका खतरा कम नहीं हुआ है। आम आदमी हो या फिर सेलिब्रिटी... कोई भी छोटी सी लापरवाही के कारण इसकी चपेट में आ सकता है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणवीर शौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद फैंस लगातार उनसे सावधानी और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे है।
कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी रणवीर शौरी ने खुद सोशल मीडिया पर दी। रणवीर ने ट्वीट कर बताया कि वो 'कोविड 19' पॉजिटिव है। रणवीर ने ट्वीट में लिखा- 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं... लक्षण माइल्ड है.. मैं क्वारंटीन में हूं।' रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते है। हाल ही में उन्होंने #IndiaTogether के तहत रिहाना-ग्रेटा पर बनाया एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
I have tested positive for #COVID19. Symptoms are mild. Am quarantining.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) February 17, 2021
उनके गाने का टाइटल था 'रिहाना तो बहाना है'... इस गाने में वो ग्रेटा को 'अनपढ़' कहते भी नजर आए थे। रणवीर शौरी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो पिछली बार 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लूटकेस' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में उन्होंने बालाशंकर त्रिपाठी का किरदार निभाया था। वहीं लूटकेस में वो पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। इसके अलावा, वो 'रंगबाज', 'मेट्रो पार्क', 'बॉम्बर्स हाई' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।