Logo
election banner
माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। पीडिया इलाके में लगातार मुठभेड़ी जारी है।

गणेश मिश्रा/बीजापुर- नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया इलाके में लगातार मुठभेड़ी जारी है। सूचना मिलने पर जवानों की संयुक्त टीम गुरुवार रात को ही सर्चिंग के लिए निकल गई थी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह से माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसको लेकर एसपी ने बताया कि, मुठभेड़ चल रही है और जवानों से संपर्क होने पर ही पूरी जानकारी दी जाएगी। 

बता दें, कुछ महीने पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों की लाश के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया था। 

हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी 

बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि, घने जंगल में नक्सली इकट्ठे हुए हैं उनके साथ नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सलियों की भी मौजूदगी यहां हैं। इसके बाद बीजापुर से पुलिस फोर्स की एक टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ दिया।

जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली 

तकरीबन 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं।

नक्सली कैंप भी किया गया ध्वस्त

इस मामले को लेकर पुलिस अफसरों ने कहा कि, नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हुई है। शनिवार को ऑपरेशन के बाद जवान जिला मुख्यालय लौटेंगे। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

5379487