Bigg Boss 19: बर्तन को लेकर भिड़ीं फरहाना और अशनूर, जानें कौन क्या बोला!

बर्तन को लेकर भिड़ीं फरहाना और अशनूर, जानें कौन क्या बोला!
X

Bigg Boss 19 में फरहाना और अशनूर के बीच बर्तन को लेकर छिड़ा विवाद।

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आ गया है जिसमें फरहाना और अशनूर के बीच बर्तन को लेकर विवाद छिड़ गया और अभिषेक बजाज भी इसमें फंस गए। जानिए पूरा मामला।

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 का घर हर हफ्ते दर्शकों को मनोरंजन और ड्रामा से भर रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुआ नया प्रोमो फिर से चर्चा का कारण बन गया है। इसमें फरहाना भट्ट और अशनूर कौर के बीच बर्तन को लेकर जोरदार भिड़ंत देखने को मिलती है, जो अंततः हाथापाई तक पहुंच जाती है।

गुरुवार, 2 अक्टूबर को, जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'बर्तन को लेके हो गया है फरहाना और अशनूर के बीच महोल गरम।'

वीडियो में देखा गया कि फरहाना तेजी से आती हैं और अशनूर से कहती हैं, "मैंने कितनी बार कहा कि बर्तन खाली करो?" अशनूर जवाब देती हैं, "अरे फरहाना, मुझे बात नहीं करनी है, जाओ।"

इतना सुनते ही फरहाना भड़क जाती हैं और कहती हैं, "काम करके दिखाओ, और उस गधे (अभिषेक) को भी बोलो काम करने के लिए।"

अभिषेक बजाज पलटवार करते हैं, "मैं कुछ नहीं करूंगा, जो करना है कर लो।"

फरहाना ने जवाब दिया, "मैं कोई नौकर नहीं हूं जो तुम्हारा काम करूं।"

बाद में बात तब और बढ़ गई जब फरहाना ने अशनूर को छिपकली कह दिया। झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया, लेकिन अन्य प्रतियोगियों ने बीच-बचाव किया।

नया प्रोमो देख क्या बोले दर्शक

सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल हो चुका है और फैंस फरहाना के तेवरों पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने सलमान खान से कड़ा एक्शन लेने की मांग की।

एक यूज़र ने लिखा, "बर्तन को लेकर इतना ड्रामा! अब सलमान को सख्ती दिखानी चाहिए।"

कुछ दर्शकों ने कहा कि घर का माहौल अब पूरी तरह युद्ध का मैदान बन चुका है।

'बिग बॉस 19' के बारे में

'बिग बॉस 19' में इस बार टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स, जैसे गौरव खन्ना, अशनूर कौर, जीशान कादरी, अमान मलिक, आदि शामिल हैं। सलमान खान शो को वीकेंड पर होस्ट करते हैं और प्रतियोगियों को उनके काम और व्यवहार के लिए क्लास लेते हैं।

बता दें कि अभी शो का छठा वीक चल रहा है और घर के अंदर टास्क, विवाद और हाथापाई दर्शकों को लगातार मनोरंजन दे रहे हैं।

– काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story