Realme GT 7 Pro पर मिल रहा है 10 हजार रुपये तक का भारी डिस्काउंट, देखें डिटेल्स

Realme का पावरफुल फ्लैगशिप GT 7 Pro अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है
जो फोन लॉन्च के समय 65,999 रुपये का था, वही अब Flipkart पर 55,999 रुपये में उपलब्ध है
इस फोन में मिलती है 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज, यानी हैवी गेमिंग हो या 4K वीडियो, सब कुछ स्मूद चलेगा
कंपनी फोन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी दे रही है, जिससे कीमत और नीचे आ जाती है
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर में इसकी कीमत कम हो सकती है, हालांकि डिस्काउंट आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा
Realme GT 7 Pro में IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, यानी फोन पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहता है
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए जबरदस्त माना जा रहा है
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलिफोटो सेंसर मिलता है
Realme GT 7 Pro में 5800mAh की बड़ी बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुछ ही मिनटों में फोन तैयार
फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है
5G SA/NSA, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C जैसे सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन इसमें मौजूद हैं
More Stories