25 Mar 2026
स्मार्टफोन की दुनिया में नाम बनाने के बाद अब Xiaomi ने ऑटो सेक्टर में कदम रखा है, और SU7 इसकी पहली इलेक्ट्रिक सेडान है
Xiaomi SU7 को Standard, Pro और Max तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, ताकि हर यूजर की जरूरत पूरी हो सके
इसकी शुरुआती कीमत लगभग 219,900 RMB (करीब ₹25-26 लाख) रखी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में किफायती बनाती है
Pro वेरिएंट एक बार चार्ज में करीब 902Km तक चल सकता है, जो EV सेगमेंट में बड़ा रिकॉर्ड है
Max मॉडल में 897V आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे सिर्फ 15 मिनट चार्ज में लगभग 670Km की ड्राइविंग मिल सकती है
रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस कार को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है
5 मीटर लंबाई और 3 मीटर व्हीलबेस के साथ इसका डिजाइन प्रीमियम सेडान जैसा फील देता है। वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स और हेलो टेललाइट्स इसे अलग पहचान देते हैं
यह कार स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के मामले में “सुपर गैजेट” जैसी है - फोन और कार के बीच शानदार सिंक मिलता है।
इसमें नैप्पा लेदर स्टीयरिंग, सॉफ्ट-टच फिनिश और 4 थीम ऑप्शन के साथ इसका केबिन पूरी तरह लग्जरी फील देता है।
इसकी ड्राइवर सीट 18 तरह से एडजस्ट हो सकती है, वहीं पैसेंजर सीट में मसाज और जीरो-ग्रेविटी फीचर मिलता है।
एकॉस्टिक ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिससे बाहर का शोर अंदर नहीं आता और केबिन काफी शांत रहता है।