BMW की नई इलेक्ट्रिक सेडान ने किया धमाका, सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग में 400KM रेंज!

25 Mar 2026

BMW i3 50 xDrive कंपनी की Neue Klasse लाइनअप का हिस्सा है, जिसमें पूरी तरह नया डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है

इस कार में ड्यूल मोटर सेटअप मिलता है, जो मिलकर 469 हॉर्सपावर की ताकत देता है

645Nm का टॉर्क इसे सुपर-फास्ट एक्सीलरेशन देता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और दमदार बनता है

645Nm का टॉर्क इसे सुपर-फास्ट एक्सीलरेशन देता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और दमदार बनता है

दोनों एक्सल पर मोटर होने की वजह से इसमें AWD (All-Wheel Drive) मिलता है, जो हर रोड कंडीशन में बेहतरीन कंट्रोल देता है

यह इलेक्ट्रिक सेडान WLTP साइकिल पर लगभग 900 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है, जो इसे बेहद खास बनाती है

इसकी 400kW DC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग में 400KM तक की ड्राइविंग रेंज मिल जाती है

यह कार V2L (Vehicle-to-Load), V2H (Vehicle-to-Home) और V2G (Vehicle-to-Grid) सपोर्ट करती है

इसमें नया हाई-परफॉर्मेंस ‘Heart of Joy’ सुपर कंप्यूटिंग कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा स्मार्ट और रिस्पॉन्सिव बनाता है

इसके फ्रंट में ग्रिल और हेडलाइट्स को एक ही लाइटिंग एलिमेंट में मर्ज किया गया है, जबकि पीछे हॉरिजॉन्टल LED लाइट्स इसकी स्पोर्टी अपील बढ़ाती हैं

इसके कार के अंदर नया पैनोरमिक iDrive सिस्टम दिया गया है, जो पूरी तरह ड्राइवर-फोकस्ड है और शानदार डिजिटल इंटरफेस ऑफर करता है