25 Mar 2026
नई Exter 2026 को भारत में नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया है, जो पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बन गई है
इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाती है
इसके वेरिएंट की बात करें तो ये पेट्रोल MT, AMT और CNG में उपलब्ध है और इसकी कीमत की शुरुआत 5.79 लाख रुपये से होती है
कंपनी ने इसके अब हर वैरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं - यह बड़ा सेफ्टी अपडेट है
इसके लुक में नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स SUV को ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी बनाते हैं
इसमें नया विंग-टाइप स्पॉइलर और अपडेटेड टेलगेट डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है
इसमें नेवी-ग्रे डुअल टोन थीम, 3D कार्बन पैटर्न और D-कट स्टीयरिंग व्हील के साथ केबिन काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है
इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल क्लस्टर, डैशकैम और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं
कंपनी ने इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन, 4-सिलेंडर सेटअप के साथ स्मूद और रिफाइंड ड्राइविंग देता है
गोल्डन ब्रोंज और टाइटेनियम ब्लैक मैट जैसे नए कलर SUV को और आकर्षक बनाते हैं