20 Mar 2026
Kawasaki Ninja ZX-10R पर आया यह ऑफर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए
जापानी कंपनी Kawasaki ने इस पावरफुल बाइक पर 2.89 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है
यह स्पेशल ऑफर 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड है, यानी आपके पास फैसला लेने के लिए सीमित समय है
पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 20.79 लाख रुपये थी, लेकिन अब डिस्काउंट के बाद यह करीब 17.90 लाख रुपये में मिल रही है
Kawasaki Ninja ZX-10R को खासतौर पर ट्रैक-फोकस्ड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है
इस बाइक में 998cc का इनलाइन-4 इंजन मिलता है, जो 202 bhp की पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है
यह बाइक हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और रेसिंग DNA के लिए जानी जाती है, जो इसे सुपरबाइक सेगमेंट में खास बनाती है
इसमें TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं
इस बाइक के ऑफर और डिस्काउंट की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें