20 Mar 2026
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर इस महीने जबरदस्त कीमत में कटौती की है, जिससे ग्राहकों के लिए डील काफी आकर्षक बन गई है
मॉडल ईयर 2025 की XUV400 खरीदने पर आपको सीधा 4 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है
अगर आप नया मॉडल लेना चाहते हैं, तो मॉडल ईयर 2026 पर भी करीब 2.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है
इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से 17.69 लाख रुपये के बीच रखी गई है
इस कार में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं जो 34.5 kWh और 39.4 kWh है जो 375Km रेंज और 456Km रेंज दे सकती है
अब इसे EC PRO और EL PRO वैरिएंट में पेश किया गया है, जो पहले से ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं
इस कार का डैशबोर्ड पूरी तरह अपडेट किया गया है, जिसमें डुअल-टोन थीम और प्रीमियम फिनिश मिलती है
इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक फील देता है
डुअल-जोन AC, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट, टाइप-C चार्जर और सनरूफ जैसे फीचर्स इसे फैमिली फ्रेंडली बनाते हैं
इस कार की ऑफर और डिस्काउंट की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें