Windsor EV खरीदने का मौका: 70 हजार की सीधी बचत, जानिए क्या है खास

23 Mar 2026

मार्च 2026 में MG Windsor EV पर कुल 70,000 रूपये तक का फायदा मिल रहा है, जो EV सेगमेंट में बड़ी डील मानी जा रही है

इसमें 20,000 कैश डिस्काउंट, 20,000 एक्सचेंज बोनस, 20,000 लॉयल्टी और 10,000  रूपये कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख से 18.49 लाख रूपये के बीच है, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाती है

कंपनी के अनुसार, Windsor EV ने सिर्फ 400 दिनों में 50,000 यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है

इस EV में 52.9kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज में 449Km तक की लंबी रेंज देता है

पावर की बात करें तो इसमें 136hp और 200Nm टॉर्क मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए ठीक है

चार्जिंग के लिए 7.4kW AC चार्जर (लगभग 9.5 घंटे) और 60kW DC फास्ट चार्जिंग (50 मिनट में 20–80%) सपोर्ट मिलता है

इसमें सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS, पावर्ड टेलगेट और मॉडर्न कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं

इसका मुकाबला Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric और Mahindra BE 6 जैसी नई EVs से है