22 Mar 2026
एक प्रीमियम 7-सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने शानदार डील आपका इंतजार कर रही है
Mahindra XUV700 पर कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है
इसके AX5 और AX5 Select ट्रिम पर लगभग 1.70 लाख रुपये तक की सीधी बचत दी जा रही है, साथ ही 30,000 रुपये तक की एक्सेसरीज भी शामिल हैं
ये फायदे खासतौर पर 2025 मॉडल ईयर यूनिट्स पर मिल रहे हैं, जिससे आपको कम कीमत में नई SUV मिल सकती है
इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.65 लाख रुपये से शुरू होकर 23.71 लाख रुपये तक जाती है
कंपनी ने इसके 5-सीटर ऑप्शन को बंद कर दिया है, यानी अब यह SUV सिर्फ फैमिली-फ्रेंडली 7-सीटर फॉर्म में ही उपलब्ध है
डिमांड ज्यादा होने के कारण इस SUV पर 4 महीने से लेकर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है
इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है
इस SUV में आपको एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट ड्राइवर डिस्प्ले, LED लाइटिंग और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं
डिस्काउंट शहर और डीलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, इसकी पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें