KTM ने लॉन्च की न्यू एडवेंचर R बाइक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

KTM ने भारत में अपनी एडवेंचर लाइन-अप को और दमदार बनाते हुए KTM 390 Adventure R लॉन्च कर दी है
यह वही ग्लोबल-स्पेक मॉडल है, जिसका इंतजार ऑफ-रोड बाइक लवर्स लंबे समय से कर रहे थे
इस एडवेंचर मशीन की एक्स-शोरूम कीमत 3,77,915 रुपये रखी गई है
खास बात यह है कि यह स्टैंडर्ड 390 एडवेंचर से करीब 20 हजार रुपये सस्ती है, क्योंकि इसमें ट्यूब टायर दिए गए हैं
बाइक में मिलता है 398.63cc का लिक्विड-कूल्ड जो 8,500 rpm पर 46 PS की पावर और 6,500 rpm पर 39 Nm टॉर्क जनरेट करता है
इस इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और A&S क्लच दिया गया है
KTM 390 Adventure R को स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसका 27-डिग्री रेक एंगल इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्टेबल बनाए रखता है
फ्रंट में 43mm इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क मिलता है, जिसमें ओपन-कार्ट्रिज डिजाइन और 30-स्टेप डैम्पिंग एडजस्टमेंट है
बाइक में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिन पर मीटा के ट्यूब-टाइप नॉबी टायर्स लगे हैं
राइडर को मिलता है 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले, जो KTM Connect सपोर्ट करता है
हार्डकोर ऑफ-रोड फोकस के बावजूद, KTM 390 Adventure R सड़क पर भी पूरी तरह बैलेंस्ड फील देती है
More Stories