इस पंडितजी ने कराई विराट-अनुष्का की शादी, जानिए क्यों जलने लगे हैं दूसरे पंडित
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को इटली के शहर फ्लोरेंस में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को इटली के शहर फ्लोरेंस में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
विराट और अनुष्का ने शादी तो बेहद ही सीक्रेट तरीके से कर ली यहां तक कि किसी क्रिकेटर को भी नहीं बुलाया गया था।
लेकिन विराट के फैन्स शादी के बारे में ज्यादा से ज्यादा बातें जानना चाहते हैं।
इसे भी पढ़े: इस बल्लेबाज ने लगाए 1 ओवर में लगातार 7 छक्के, तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड
विराट-अनुष्का की शादी कराने वाले पंडितजी को भी काफी सम्मान मिल रहा है।
लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं।
बता दें कि विराट-अनुष्का की शादी इटली में रहने वाले पंजाब के पंडितजी यानी पवन कुमार कौशल ने कराया है।
पवन कुमार कौशल खुद इस बात को मानते हैं कि विराट-अनुष्का की शादी के बाद वह भी सिलेब्रिटी जैसे ही बन गए हैं।
25 साल पहले पवन इटली के बोर्गो सेन जियकमो शहर में जाकर बस गए थे।
शादी के बारे में पवन को कुछ घंटों तक यह पता नहीं था कि वह विराट और अनुष्का की शादी कराने वाले हैं।
इसे भी पढ़े: अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने विराट-अनुष्का को ऐसे दी शादी की बधाई!
पवन ने बताया कि वह जब वेन्यू के लिए निकल रहे थे, तब उन्हें यह बात बताई गई थी।
पवन ने कहा जब तक मुझे विराट की मम्मी ने नहीं बताया तब तक मैं कन्फ्यूजन में था। विराट की मम्मी ने मुझसे पंजाबी में बात की।
साथ ही पवन ने बताया कि इतनी बड़ी शादी के लिए पंडित के तौर पर मुझे चुने जाने पर इटली के दूसरे भारतीय पंडित मुझसे जल रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App