जानें, कैसे आपके बेकार स्मार्टफोन से तैयार होंगे खिलाड़ियों के मेडल
टोक्यों में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के मेडल खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक बार फिर जापान टेक्नोलॉजी में अपना लोहा मनवाने जा रहा है। जापान ने घोषणा की है कि वो इस बार 2020 में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में खिलाड़ियों को सेलफोन से बने मेडल पहनाएगा।
बता दें कि जापान सरकार ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जापान सरकार ने जापान ओलंपिक प्रबंधन समिति की सिफारिशों को मान लिया है। अप्रैल महीने से देश के हर सरकारी दफ्तर और फोन की दुकानों पर डिब्बे रखे जाएंगे। हर नागरिक इनमें इच्छा से खराब और पुराने फोन जमा करा सकेगा। सरकार नागरिकों से उनके खराब बिजली उपकरणों को भी दान करने की अपील कर रही है।
इसके बाद फोन और दूसरे उपकरणों में मौजूद सोने-चांदी और अन्य खनिज पदार्थ को रिसाइकिल कर उससे 5000 ओलंपिक मेडल तैयार किए जाएंगे। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेल निदेशक कोजी मुरोफुशी ने कहा कि यह पर्यावरण की दृष्टि से अहम है क्योंकि पृथ्वी पर तय मात्र में ही संसाधन उपलब्ध हैं। दूसरे रिसाइकिल खनिज से बने मेडल की लागत कम होगी। ओलंपिक प्रबंधन समिति ने 2016 के अंत में जापान सरकार और कंपनियों के सामने रिसाइकिल मेडल का प्रस्ताव रखा था।
जापान सरकार ने पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है। कंपनियां कबाड़ में से रासायनिक प्रक्रिया द्वारा इन खनिज पदार्थो को अलग करती हैं। यह काम ज्यादातर चीन, भारत और इंडोनेशिया में होता है। और फिर माइनिंग कंपनियों से खनिज पदार्थ लेकर मेडल तैयार करना होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story