रक्षाबन्धन पर गौतम गंभीर ने पेश की मानवता की बड़ी मिसाल, पढ़कर आप भी गंभीर के हो जाएंगे फैन
26 अगस्त (रविवार) को देश भर में भाई-बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच गौतम गंभीर ने एक अनोखे अंदाज में इस पर्व को सेलिब्रेट किया।

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले गौतम पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन वह कुछ अच्छे कामों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
चाहे देशप्रेम की बात हो या मानवप्रेम गौतम हमेशा ही इसके लिए आगे रहते हैं और उन्होंने कई बार इन सब चीजों के लिए डोनेशन भी दिया है। 26 अगस्त (रविवार) को देश भर में भाई-बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2018: सायना नेहवाल गोल्ड से चूकी, ब्रॉन्ज मेडल से ही करना पड़ा संतोष
इस त्यौहार के अवसर पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाई और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। इसी बीच गौतम गंभीर ने एक अनोखे अंदाज में इस पर्व को सेलिब्रेट किया। उन्होंने मानवता की एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए एक ट्रांसजेंडर महिला से राखी बंधवाई।
“It’s not about being a man or a woman. It’s about being a HUMAN.” With proud transgenders Abhina Aher and Simran Shaikh and their Rakhi love on my hand. I’ve accepted them as they are. Will you? #respecttransgenders pic.twitter.com/6gBOqXu6nj
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 25, 2018
गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ये एक आदमी का महिला के बारे में नहीं है ये तो मानवता के बारे में है। ट्रांसजेंडर सब्रा आहेर और सिमरन शेख का राखी का प्यार मेरे हाथ में है, जिसका मुझे गर्व है। मैंने तो इसे स्वीकार कर लिया। क्या आप?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App