रियो में हिस्सा लेने वाले 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
दीपा कर्मकार के कोच सहित 6 को मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रियो ओलंपिक में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटीं पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं अजिक्या रहाणे, ललिता बब्बर, शिवा थापा, विनेश फोगट और अपूर्वी चंदेला सहित 15 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा सहित 6 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को हैदराबाद पहुंचने पर सिंधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया और गल्लीबाउली स्टेडियम में दोनों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रियो ओलंपिक में पीवी सिंधू ने महिला एकल बैडिमिंटन में सिल्वर मेडल और रेसलर साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 29 अगस्त को ये पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए जाएंगे।
द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा
इसके अलावा कोचिंग के लिए दिए जाने वाले द्रोणाचार्य अवार्ड में जिमनास्टिक्स में दीपा कर्मकार के कोच बिश्वेश्वर (बीएस) नंदी को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा. क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। महाबीर सिंह को कुश्ती (लाइफटाइम) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 6 कोच को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
अर्जुन पुरस्कार की घोषणा
कुल 15 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार पाने वालों में रियो ओलिंपिक में बेहतरीन खेल दिखाने वाली ललिता बाबर (एथलेटिक्स), क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, शिव थापा (बॉक्सिंग) शामिल हैं।
ध्यान चंद पुरस्कार की घोषणा
कुल तीन शख्सियतों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें सत्ती गीता (एथलेटिक्स), सिल्वेनस डुंग डुंग (हॉकी) , राजेंद्र प्रसाद शेल्के (रोविंग) हैं।
साभार- इंडिया टूडे
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story