Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद तीसरे फेस का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को गुना-शिवपुरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भिंड संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • खतेगांव पहुंचे शिवराज 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देवास जिले के ग्राम मचवास पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवराज सिंह देवास लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा संबोधित करेंगे। 
     
  • भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस 
    कांग्रेस के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पूर्व विधायक व मीडिया विभाग के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरा उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र पर चर्चा करते हुए भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। 
     
  • खाई में गिरी बस, 20 यात्री घायल
    बुरहानपुर में इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। शाहपुर थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथ, पैर और सिर में चोट आई है।  रॉयल ट्रेवल्स की इस बस में 40 से 45 यात्री सवार थे।  
     
  • करैरा में सभा संबोधित कर रहे CM मोहन यादव 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को शिवपुरी और गुना प्रवास पर हैं। सुबह 11.20 बजे शिवपुरी के करैरा पहुंचकर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर कोलारस और बमोरी में भी जनसभा है। 
     
  • MP आएंगे UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
    यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भिंड, दतिया और ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11.15 बजे वह गोहद, 1 बजे इंदरगढ़ और दोपहर 3 बजे डबरा में जनसभा करेंगे।
  • कांग्रेस नेताओं की भिंड में सभा 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव, गोविंद सिंह और हेमंत कटारे ने शनिवार को भिंड लोकसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में चुनावी रैली की। इसके बाद गोहद, सेवड़ा, दतिया के उदगंवा में जनसभा संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे दतिया के किला चौक में आमसभा सभा कर रात 10.30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे।
     
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना और भोपाल में बैठकें करेंगे। 
  • शिवराज सिंह चौहान देवास के खातेगांव में जनसभा करेंगे।
  • संगठन महामंत्री अजय जामवाल बड़वानी प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वह सेंधवा और दोपहर 3 बजे राजपुर विधानसभा में बैठक करेंगे।
  • भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भोपाल में बैठक करेंगे। 
  • प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खंडवा और पंधाना के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। नरोत्तम मिश्रा दतिया, सुरेश पचौरी मेहगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • ज्योतिरादित्य सुबह 10.45 बजे शिवपुरी के रेश्री, 12 बजे लालगढ, 1.05 बजे खरई, 2.45 बजे पडोरा, 3.45 बजे रंनोद, 5.30 बजे बदरवास में नुक्कड सभा करेंगे।
5379487