Logo
Mulank Rashifal (28 मार्च 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 28 मार्च का अंक राशिफल।

28 March ka Ank Rashifal: आज 28 मार्च है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 28/03/2026, 2+8+0+3+2+0+2+6 =23 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 28 मार्च का अंक राशिफल।

मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए यह दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। निर्णय सोच-समझकर लें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

मूलांक 2
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए यह दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कोई बात आपके मन को विचलित कर सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए यह दिन रचनात्मकता और ज्ञान के विस्तार का है। शिक्षा, लेखन और अध्यापन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देगा।

मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोगों को आज के दिन थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं में बदलाव संभव है। अचानक परिवर्तन होंगे, जिनसे घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में देखें।

मूलांक 5
आज का दिन मूलांक आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि दिन का मूलांक भी 5 है। संचार, व्यापार, यात्रा और नए संपर्क बनाने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं।

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और कला से जुड़ा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार के साथ यात्रा का लाभ मिल सकता है।

मूलांक 7
आज आपका दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ाने वाला होगा। आपकी ऊर्जा आपको नई खोज और ज्ञान की ओर प्रेरित करेगी। अकेले समय बिताना लाभदायक रहेगा।

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए यह दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यों में देरी संभव है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। अचानक बदलाव हो सकते हैं, इसलिए लचीलापन बनाए रखें।

मूलांक 9 
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने की संभावना है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

7