28 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
योग की स्थिति देखें तो इस दिन सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुकर्मा योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहती है।
नक्षत्र की बात करें तो इस दिन पुष्य नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना जाता है और इसे शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी समझा जाता है। इस समय में नई शुरुआत, निवेश या धार्मिक अनुष्ठान करना विशेष फलदायी हो सकता है।
इसके अलावा इस दिन भद्रा का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। 28 मार्च को रात 8 बजकर 17 मिनट से भद्रा प्रारंभ होगी, जो अगले दिन सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पृथ्वी लोक में रहेगी। भद्रा काल में शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, इसलिए इस समय के दौरान कोई महत्वपूर्ण निर्णय या कार्य टालना बेहतर रहेगा।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, जो ध्यान, योग और साधना के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। इसके बाद प्रातः सन्ध्या का समय सुबह 5 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, जिसमें पूजा और जप करना शुभ माना जाता है।
दोपहर में अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यह समय किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं शाम के समय गोधूलि मुहूर्त 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, जो मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल है। सायाह्न सन्ध्या का समय 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
आज का राहुकाल
राहुकाल की बात करें तो यह अलग-अलग शहरों में भिन्न समय पर प्रभावी रहेगा। दिल्ली में राहुकाल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, मुंबई में 9 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक, चंडीगढ़ में 9 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक, लखनऊ में 9 बजकर 7 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक, भोपाल में 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक, कोलकाता में 8 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 10 मिनट तक, अहमदाबाद में 9 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक और चेन्नई में 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
सूर्योदय और सूर्यास्त
28 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। दिन की कुल अवधि लगभग 12 घंटे 21 मिनट की रहेगी।







