Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फुटबॉल के ''विराट कोहली'' ने लगाया शतक, पर वो बैट से नहीं पैर से मारते हैं

बायर्न म्यूनिख के खिलाफ खेलते हुए रियल मैड्रिड के रोनाल्डो ने गोल दाग कर शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

फुटबॉल के विराट कोहली ने लगाया शतक, पर वो बैट से नहीं पैर से मारते हैं
X

चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में रियल मैड्रिड के शानदार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बायर्न म्यूनिख की टीम के खिलाफ खेलते हुए गोल कर यह रिकॉर्ड बनाया है।

रोनाल्डो ने बायर्न म्यूनिख के खिलाफ गोल कर अपनी टीम को जीत तो दिलाई ही साथ ही उन्होंने इस गोल की बदौलत अपना 100वां यूरोपीय गोल किया है जो एक रिकॉर्ड है। इसी के साथ रोनाल्डो यूरोपीय प्रतियोगिता में 100 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। जबकि इस रिकॉर्ड के करीब रोनाल्डो से पीछे लियोनल मेसी हैं। मेसी ने अब तक लगभग 95 गोल किए हैं।

रोनाल्डो की इस गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बायर्न म्यूनिख को 2-1 से हरा दिया। रोनाल्डो ने इस जीत के बाद कहा कि मैं यह रिकॉर्ड बनाना चाहता था। क्योंकि इस रिकॉर्ड तक पहुंचना बहुत बड़ी बात होती है और बायर्न म्यूनिख जैसी टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाना और अच्छा लगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story