Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सानिया मिर्जा ही नहीं भारत की ये फेमस लड़कियां भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को दे बैठी दिल

Indian Women Married Pakistani Cricketers: भारत की टेनिस स्टार टेनिस सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। बता दें कि सानिया मिर्जा ही नहीं भारत की कुछ और फेमस महिला पाकिस्तानी क्रिकेटरों से शादी कर चुकी है।

सानिया मिर्जा ही नहीं भारत की ये फेमस लड़कियां भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को दे बैठी दिल
X

Indian Women Married Pakistani Cricketers पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) मंगलवार को भारत की रहने वाली सामिया आरजू (Shamia Arzoo) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार देर शाम दुबई के आलीशान रिजॉर्ट में निकाह सेरेमनी हुआ। जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में हसन अली ने बताया कि वह एक साल पहले एक डिनर के दौरान सामिया से मिले थे। आपको बता दें कि सिर्फ सामिया आरजू और सानिया मिर्जा ही नहीं भारतीय की कुछ और फेमस महिला पाकिस्तानी क्रिकेटरों से शादी कर चुकी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन फेमस भारतीय महिलाओं की बात करेंगे, जिन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से शादी रचाई है।

रीना रॉय और मोहसिन खान (Reena Roy and Mohsin Khan)

भारत की पूर्व दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान को डेट किया था। हालांकि रीना रॉय का नाम बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जोड़ा गया। कुछ साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रीना और मोहसिन ने 1983 में शादी कर ली। रीना और मोहसिन को एक बेटी भी है, जिसका नाम आलम है। बता दें कि मोहसिन खान ने 1977 से 1986 के बीच पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला था।


सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Sania Mirza and Shoaib Malik)

भारत की टेनिस स्टार टेनिस सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। हालांकि यह शादी काफी विवादों में रही थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने की वजह से आज भी सानिया मिर्जा को ट्रोल किया जाता है। सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक 12 अप्रैल 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। सानिया मिर्जा ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में शोएब मलिक से मुलाकात के बारे में लिखा है कि शोएब से उनकी पहली मुलाकात 2009 में ऑस्ट्रेलिया में हुई और फिर इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। बता दें कि शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ हुई थी।


रीता लूथरा और जहीर अब्बास (Rita Luthra and Zaheer Abbas)


भारतीय इंटीरियर डिजाइनर रीता लूथरा पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास को दिल दे बैठी। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास की गिनती दुनिया के टॉप क्रिकेटरों में होती थी। रीता लूथरा और जहीर अब्बास की पहली मुलाकात 1980 में इंग्लैंड में हुई थी। 1988 में रीता लूथरा और जहीर अब्बास शादी के बंधन में बंध गए और शादी के बाद रीता ने अपना नाम समीना अब्बास रख लिया। शादी के बाद दंपति कराची में रहने लगे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story