Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MS Dhoni Retirement : रिटायरमेंट की खबरों के बीच धोनी MLA के साथ बिलियर्ड्स खेलते नजर आए

MS Dhoni Retirement: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni)की संन्यास (MS Dhoni Retirement) की अटकलें तेज है हालांकि अभी इसपर कोई फैसला आना बाकी है। हालांकि इन खबरों से बेखबर धोनी अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक के दौरान विभिन्न खेलों में हाथ आजमाते हुए देखा गया है और हाल ही में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में बहरागोडा विधानसभा के विधायक कुणाल सारंगी के साथ धोनी बिलियर्ड्स (Billiards) गेम खेलते नजर आए।

MS Dhoni Retirement: रिटायरमेंट की खबरों के बीच धोनी MLA के साथ बिलियर्ड्स खेलते नजर आए
X
MS Dhoni Retirement MS Dhoni spotted playing billiards

MS Dhoni Retirement भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद अब तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। धोनी के संन्यास (MS Dhoni Retirement) की अटकलें भी तेज है हालांकि अभी इसपर कोई फैसला आना बाकी है।

विश्व कप 2019 के बाद भारतीय टीम अब तक सीरीज खेल चुकी हैं लेकिन 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी दोनों सीरीज किसी में नजर नहीं आए। किसी को भी नहीं पता है कि आने वाले समय के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं। हालांकि इन खबरों से बेखबर धोनी अपनी ही दुनिया में मस्त हैं।



उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक के दौरान विभिन्न खेलों में हाथ आजमाते हुए देखा गया है और हाल ही में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में बहरागोडा विधानसभा के विधायक कुणाल सारंगी के साथ धोनी बिलियर्ड्स (Billiards) गेम खेलते नजर आए।

धोनी के साथ बिलियर्ड्स खेलते हुए कुछ फोटोज बहरागोडा विधानसभा के विधायक कुणाल सारंगी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि खराब मौसम के कारण कुछ कार्यक्रम रद्द और मिल गए फुर्सत के पल और वो भी मेरी सबसे मनपसंद जगह अपने JSCA स्टेडियम में और एक तस्वीर हम सबके सुपर हीरो बासु दा के साथ जो JSCA मैदान के क्यूरेटर हैं और मेरे बहरागोडाविधानसभा क्षेत्र के बारसती गाँव के ही निवासी हैं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में एमएस धोनी ने बोर्ड के सबसे पुराने पिच क्यूरेटर बासु दा से भी मुलाकात की और उनके साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। बता दें कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद आर्मी ट्रेनिंग के लिए गए थे। धोनी वेस्टइंडीज दौरे और घर पर दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से भी बाहर रहे। दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से धोनी की वापसी की उम्मीद है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story