भारतीय क्रिकेटर ने बताया कैसे थे हमारे और पाकिस्तान के आउटफील्ड रिश्ते
Vinod Kambli : विनोद कांबली ने बताया कि मेरे कई पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छे दोस्त भी थे, जैसे वसीम अकरम वकार यूनिस। विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर ने एक साथ खेलना शुरू किया था, दोनों ने सर अचरेकर के सरंक्षण में क्रिकेट ट्रेनिंग ली थी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ अपने रिश्तों को बताते हुए कहा कि मैदान के अंदर भारतीय क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेटर दुश्मन होते थे लेकिन आउट फील्ड मेरे कई क्रिकेटर्स के साथ अच्छे रिश्ते थे।
विनोद कांबली ने कहा कि पाकिस्तान में मेरी फैन फॉलोविंग भी अच्छी थी, और एक पाकिस्तानी फैन तो मुझे खत भेजा करता था। विनोद कांबली ने ये बताते हुए कहा कि उस दौरे में मोबाइल फोन आदि नहीं होते थे, इसलिए पाकिस्तानी फैन वो खत क्रिकेटर राशिद लतीफ़ को देते थे और जब वह भारत आते थे तो मुझे वो खत देते थे। विनोद कांबली ने पाकिस्तान के विरुद्ध 19 वनडे मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने कुल 354 रन बनाए हैं।
विनोद कांबली ने बताया कि मेरे कई पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छे दोस्त भी थे, जैसे वसीम अकरम वकार यूनिस। विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर ने एक साथ खेलना शुरू किया था, दोनों ने सर अचरेकर के सरंक्षण में क्रिकेट ट्रेनिंग ली थी।
Also Read - BCCI ने सीईओ के बाद महाप्रबंधक सबा करीम से भी मांगा इस्तीफा
विनोद कांबली क्रिकेट करियर
विनोद कांबली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 104 वनडे मैचों में 71 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में कांबली ने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। विनोद कांबली ने इसके आलावा 17 टेस्ट मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 1084 रन बनाए हैं।