Asian Games 2018: भारतीय तीरंदाजी महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल, टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत को पहला पदक महिला तीरंदाजी टीम ने दिलाया है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के लिए एशियाई खेलों के 10वें दिन का पहला पदक तीरंदाजी टीम ने दिलाया है।
#AsianGames2018 : India win silver in Archery Women's Compound Team match after losing to South Korea. pic.twitter.com/WGnYz7pBOC
— ANI (@ANI) August 28, 2018
फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारने के बाद भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं दूसरी तरफ 18वें एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 0-3 से हारने के बाद भारतीय टेबल टेनिस पुरुषों की टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
India men's table tennis team win bronze at #AsianGames2018 pic.twitter.com/sh0zbmFhY3
— ANI (@ANI) August 28, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App