Gut Health: 4 विटामिंस की कमी खराब करती है गट हेल्थ! लेवल में लाने के लिए खाएं ये चीज़ें

vitamins effects gut health
X

गट हेल्थ को प्रभावित करने वाले विटामिंस।

Gut Health: गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी है। कई बार कुछ विटामिंस की कमी गट हेल्थ को बिगाड़ देती है।

Gut Health: आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट फूलना, कब्ज, बदहजमी, गैस और एसिडिटी—बहुत आम हो चुकी हैं। ज्यादातर लोग इन्हें सामान्य मानकर टालते रहते हैं, जबकि असल वजह शरीर में कुछ जरूरी विटामिंस की कमी भी हो सकती है। खासकर विटामिन D, B12, C और A की कमी हमारी गट हेल्थ को गड़बड़ कर देती है। ये विटामिंस न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं बल्कि आंतों की लाइनिंग, अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन और मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करते हैं।

अगर इनकी कमी समय पर पूरी न की जाए, तो भोजन का पाचन कमजोर पड़ जाता है और इम्यूनिटी पर सीधा असर होता है। अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते हैं और पेट में सूजन जैसी समस्याएं बढ़ती जाती हैं। अच्छी बात यह है कि इन विटामिंस को डाइट में शामिल करना बेहद आसान है।

4 विटामिंस की कमी बिगाड़ सकती है गट हेल्थ

विटामिन D की कमी - पेट में सूजन और पाचन धीमा

विटामिन D इम्यून फंक्शन के साथ-साथ गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से पेट में सूजन, कब्ज और फूड डाइजेशन धीमा हो सकता है।

क्या खाएं: धूप के अलावा मशरूम, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध, दही और फैटी फिश जैसे फूड्स विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं।

विटामिन B12 की कमी - गैस, कमजोरी और मेटाबॉलिज्म स्लो

विटामिन B12 पाचन एंजाइम्स को एक्टिव रखता है और भोजन के टूटने में मदद करता है। इसकी कमी से गैस, भूख कम लगना, पेट भरा-भरा महसूस होना और कमजोरी दिखाई देती है।

क्या खाएं: दूध, पनीर, दही, अंडे, नॉन-वेज, सोया उत्पाद और फोर्टिफाइड सीरियल्स B12 की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

विटामिन C की कमी - कमजोर इम्यूनिटी और आंतों की सूजन

विटामिन C आंतों की लाइनिंग को मजबूत रखता है और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है। इसकी कमी से गट में इंफ्लेमेशन और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

क्या खाएं: संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद, कीवी, टमाटर और पपीता विटामिन C का आसान और पावरफुल स्रोत हैं।

विटामिन A की कमी - आंतों की हीलिंग धीमी

विटामिन A आंतों की सेल रिपेयरिंग में मदद करता है। इसकी कमी गट लाइनिंग को कमजोर कर देती है जिससे पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

क्या खाएं: गाजर, शकरकंद, पालक, अंडे, ब्रॉकली और कद्दू विटामिन A की कमी पूरी करते हैं।

कैसे रखें गट हेल्थ स्ट्रॉन्ग?

इन विटामिंस के साथ-साथ रोज़ाना फाइबर, प्रोबायोटिक्स (दही, छाछ, किमची), प्रीबायोटिक्स (लहसुन, प्याज, केला) और पर्याप्त पानी का सेवन करें। नियमित खान-पान से गट बैलेंस जल्दी सुधरता है और पाचन दुरुस्त रहता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story