इस मानसून अपनाएं ये फैंसी रेनकोट
मानसून से बचने के लिए बाजारों में अलग अलग कलर और फैशन के बरसाती मिल रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 May 2017 3:21 PM GMT
जहां एक ओर तेज गर्मी ने लोगो को परेशान कर रखा है वही मौसम में कुछ दिनों में आए बदलाव में हल्की हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत हुई हैं।
लकिन जल्द ही मानसून आने वाले और ऐसे में मानसून से बचने के लिए बाजारों में अलग अलग कलर और फैशन के बरसाती मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- डिफरेंट डिजाइन नेल आर्ट का लड़कियों में बढ़ रहा है क्रेज
महालक्ष्मी स्टोर के संचालक विनोद साहू ने बताया की इस बार मानसून से बचने के लिए क्या कुछ नया है उन्होंने बताया की इसबार मानसून में फ्लोरल प्रिंट और फैंसी अम्ब्रेला और रेनकोट आया हैं
फ्लोरल प्रिंट अम्ब्रेला रेनकोट
बाजार में अब कपड़ो में फ्लोरल प्रिंट के बाद अब ये अम्ब्रेला और रेनकोट पर इसका जादू छाने लगा है छोटे छोटे बच्चे हो या बड़े सबको फ्लोरल प्रिंटेड बरसाती पसंद आने लगा है इसकी कीमत 150 रूपए से शुरू होकर 500 रूपए तक आने लगा हैं और ये दिखने में भी बहुत खुबसूरत लगता है
मनपसन्द कार्टून वाला फैंसी अम्ब्रेला और रेनकोट
प्लेन अम्ब्रेला और रेनकोट के बाद अब फैंसी बरसाती भी आने लगा है बाजारों में जो दिखने भी काफी सुंदर और टिकाऊ होते हैं बच्चो के लिए इस बार फैंसी अम्ब्रेला और रेनकोट आये हैं जिस पर उनके मनपसंद कार्टून के चित्र बने हुए है जो बच्चो को काफी पसंद आ रहे हैं।
आज भी प्लेन अम्ब्रेला और रेनकोट का जादू
चाहे बाजार में कितने ही फैशन के बरसाती आजाये पर पहले के समय में आने वाले 8 काडी और 12 काडी वाले अम्ब्रेला आज भी फैशन में हैं और इनकी कीमत 50 रूपए से 200 रूपए तक हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story