14 सितंबर को दिल्ली में होगा Pinkathon, मिलिंद सोमण-गुल पनाग ने की लॉंचिंग
सिर्फ महिलाओं के लिए होने वाली इस दौड़ में आयोजकों को 10,000 से ज्यादा प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।

X
Chhatra SinghCreated On: 1 Aug 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण और अभिनेत्री गुल पनाग ने दिल्ली में इस साल होने वाले दूसरे Pinkathon के लॉन्चिंग की घोषणा की। सुपर मॉडल मिलिंद और पूर्व मिस इंडिया पनाग ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए जागरुक होने की अपील की।
इन्होंने Pinkathon के संदेश 'ईच वन, खींच वन' पर जोर देते हुए हर पुरुष से अपील की कि वो कम से कम एक महिला को इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें,यह औरत उस शख्स की मां, बहन, पत्नी या गर्लफ्रेंड भी हो सकती है। देश में हर साल डेढ़ लाख महिलाएं स्तन कैंसर का शिकार होती हैं। स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए राजधानी में 14 सितंबर को दूसरे पिंकाथॉन का आयोजन किया जाएगा।
सिर्फ महिलाओं के लिए होने वाली इस दौड़ में आयोजकों को 10,000 से ज्यादा प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह रेस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं के बीच फिटनेस और सेहत को बढ़ावा देना तथा स्तन कैंसर के प्रति उन्हें जागरूक करना है। इस वार्षिक महिला दौड़ की तीन श्रेणियों 10 किमी, पांच किमी और तीन किमी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, इस दौड़ का मकसद है महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story