Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Makar Sankranti 2020: जानें कैसे पतंग उड़ाने से दूर होती हैं बीमारियां, ये है असल वजह

Makar Sankranti 2020: भारत में नए साल की शुरुआत के साथ सबसे खास त्योहार हैं लोहड़ी और मकर संक्रांति, जो पूरे उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस बीच आने वाली मकर संक्रांति के लिए आज हम आपको बताएंगे कि पतंग उड़ाकर शरीर से जुड़ी कुछ समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है।

Makar Sankranti 2020: पतंग उड़ाने से दूर होते है बीमारियां, जानें क्या है वजह
X
Makar Sankranti 2020

Makar Sankranti 2020: भारत में नए साल की शुरुआत के साथ सबसे खास त्योहार हैं लोहड़ी और मकर संक्रांति, जो पूरे उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। जहां आज लोग लोहड़ी में रगं- बिरंगे पंजाबी लूक में नजर आते है, वहीं मकर सक्रांति में लोग पतंग उड़ाकर मजे लेते है।

मकर संक्राति लोहड़ी के अगले दिन ही मनायी जाती है। इस दिन लोग अपने घरों की छतों पर या बाहरी मैदानों में जाकर पतंग उड़ाकर खूब मजे करते है। कई लोग तो ऐसे भी होते है, जो त्योहार आने से पहले ही पतंग उड़ाना शुरू कर देते है।

लोग पतंग को उड़ाना शौक समझते है, लेकिन क्या आपको पता है कि पतंग उड़ाना शरीर की सेहद के लिए भी काफी लाभदायक भी होता है। आज हम आपको बताएगें पतंग उड़ाने के पीछे कुछ शरीर से जु़ड़ी खास समस्याएं को दूर करता है।


पतंग उड़ाने से दूर होती है, ये बीमारियां

पतंग उड़ाने समय आपको पूरा दिन शरीर में धूप लगता है, जो आपके शरीर के लिए विटामिन डी का काम करता है। जिससे सर्दी, जुखाम, जोड़ो में दर्द के लिए काफी सेहदमंद का काम करता है।

पतंग उड़ाते वक्त लोगों की भाग- दौड़ से शरीर की जो़ड़ो में दर्द से राहत मिलती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन का भी काम करता है, जिससे हमारे शरीर में ब्लड से जुड़ी कुछ बीमारियों को दूर करता है।

पतंग उड़ाने से आंखें और दिमाग भी पूरी तरह से संतुलित रहते है क्योंकि जब इंसान पतंग उड़ाते है तो आसमान में देखने से आंखे ठीक रहती है और पतंग और अपने आसपास की चीजों में संतुलन बनाए रखने से दिमाग भी संतुलित रहता है।

पतंग उड़ाना लोगों को एक - दूसरे के लिए प्यार का सदेंश देता है। उस दिन पूरा आसमान में रंग- बिरंगी पतंगे उड़ते हुए नजर आते है, जो प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।

सूरज की रोशनी में रहने से स्किन की समस्या भी बहुत जल्द दूर होती है। साथ ही खांसी, जुकाम, सर्दी जैसी बीमारियां को आसानी से दूर करता है।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story